इस सप्ताह आपके जीवन में संतुलन और समझदारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.आप कई मामलाें में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं और लाेगाें के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे.सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी.किसी पुराने कार्य काे पूरा करने का अवसर मिल सकता है. सप्ताह के अंत में किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि हाेगी.
कैरियर/बिजनेस : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं.व्यवसाय से जुड़े लाेगाें काे किसी नए संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है.व्यापार में याेजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास सफलता दिला सकते हैं.नाैकरीपेशा लाेगाें काे अपने कार्य में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका परिणाम भी सकारात्मक मिलेगा.वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग प्राप्त हाे सकता है.
रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन में प्रेम और साैहार्द्र बना रहेगा.जीवनसाथी के साथ संबंधाें में मधुरता आएगी.प्रेम संबंधाें में आपसी विश्वास बढ़ेगा.किसी प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हाे सकते हैं.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान या कमजाेरी महसूस हाे सकती है.नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वयं काे स्वस्थ बनाए रख सकते हैं.आंखाें और त्वचा से जुड़ी छाेटी समस्या हाे सकती है, इसलिए सावधानी रखें.
लकी डेट : 16, 20, 21
कलर : हरा, सफेद, गुलाबी
लकी दिन : बुधवार, शुक्रवार
सावधानी : इस सप्ताह किसी भी आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें.बिना साेचे-समझे निवेश करने से बचें..
उपाय : शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 21 बार जप करें.जरूरतमंद लाेगाें काे सफेद वस्त्र या चावल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.