34 हजार कराेड़ की लागत से 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे

    19-Mar-2026
Total Views |
 

Park 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में बुधवार काे हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक में देश की अर्थव्यवस्था काे गति देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं.सरकार ने उद्याेग, कृषि, सड़क निर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्राें काे लक्षित करते हुए कुल 54,926 कराेड़ रुपये के भारी-भरकम वित्तीय परिव्यय वाली चार प्रमुख याेजनाओं पर मुहर लगाई है. इसमें से 34 हजार कराेड़ रुपये की लागत से 100 इंडस्ट्रियल पार्कबनाए जाएंगे. वहीं स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता काे बढ़ाने के उद्देश्य से लघु पनबिजली विकास याेजना के लिए 2,585 कराेड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.कैबिनेट बैठक के बाद सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलाें की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम भारत के समग्र आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे काे मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्हाेंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में औद्याेगिक विकास काे बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण याेजना काे मंजूरी दे दी है.
 
‘भारत औद्याेगिक विकास याेजना (भव्य)’ नामक इस केंद्रीय क्षेत्र की याेजना के लिए 33,660 कराेड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है. इस याेजना के तहत देशभर में 100 निवेश-तैयार प्लग-एंड-प्ले औद्याेगिक पार्क विकसित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य उद्याेगाें के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना है. केंद्र सरकार प्रति एकड़ एक कराेड़ रुपये तक का वित्तीय सहयाेग प्रदान करेगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के बाराबंकी से बहराइच खंड काे 4-लेन बनाने के लिए 6,969 कराेड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियाेजना काे कैबिनेट की स्वीकृति मिली है.लघु पनबिजली विकास याेजना : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार काे 2,585 कराेड़ रुपये के परिव्यय वाली एक लघु जलविद्युत विकास याेजना काे मंजूरी दी, इसका उद्देश्य 1,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विकास काे बढ़ावा देना है.