प. रेलवे द्वारा मृत रेल कर्मचारी के परिवार काे 1 कराेड़ का बीमा भुगतान

    19-Mar-2026
Total Views |
 

rail 
 
कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता काे दर्शाते हुए पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मुंबई सेंट्रल मंडल के एक वरिष्ठ माेटरमैन के परिवार काे 1 कराेड़ की बीमा राशि प्रदान की है. उक्त कर्मचारी का ड्यूटी के दाैरान एक हादसे में दुखद निधन हाे गया था.पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल में यह अपनी तरह का पहला बीमा भुगतान है. यह राशि भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच सितंबर-2025 में हुए समझाैता ज्ञापन (चेण) के तहत, उन्नत रेलवे सैलरी पैकेज (ठडझ) याेजना के अंतर्गत प्रदान की गई है.मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह तथा एसबीआई के मुंबई मेट्राे सर्कल की मुख्य महाप्रबंधक मंजू शर्मा ने 16 मार्च 2026 काे मंडल कार्यालय में आयाेजित एक समाराेह में मृत कर्मचारी की पत्नी काे 1 कराेड़ का चेक साैंपा. इस अवसर पर रेलवे और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.