महाराष्ट्र केसरी प्रतियाेगिता के चलते नगर राेड पर भारी वाहनाें की एंट्री बंद

    19-Mar-2026
Total Views |
 

road 
 
महाराष्ट्र केसरी प्रतियाेगिता के आयाेजन के मद्देनजर पुणे-अहिल्यानगर राेड पर लाेणीकंद से खराडी बाईपास मार्ग पर 18 से 22 मार्च के बीच दाेपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनाें के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.हालांकि पीएमपी और एसटी बस सेवाओं काे जारी रखने की अनुमति दी गई है.इस प्रतियाेगिता के कारण राज्य भर से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी लाेणीकंद क्षेत्र में पहुंचेंगे. संभावित भीड़ और सड़काें के किनारे खड़े वाहनाें के कारण यातायात बाधित हाेने और जाम की स्थिति बनने की आशंका है.इसी काे ध्यान में रखते हुए 18 से22 मार्च के दाैरान दाेपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लाेणीकंद से खराडी बाईपास मार्ग पर मालवाहक ट्रक, यात्री परिवहन करने वाली आराम बसें, और धीमी गति वाले वाहन जैसे जेसीबी, राेड राेलर और ट्रैक्टर के आवागमन पर राेक लगाई गई है.पुणे-अहिल्यानगर राेड के इस हिस्से और उससे जुड़े उपमार्गाें पर भारी वाहनाें के आवागमन के साथ-साथ सड़क किनारे पार्किंग पर भी प्रतिबंध रहेगा. यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त हिंमत जाधव ने भारी वाहनचालकाें से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गाें का उपयाेग करें.