इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिल सकते हैं.आप अपने कार्याें काे लेकर अधिक गंभीर रहेंगे और भविष्य की याेजनाओं पर ध्यान देंगे.कई मामलाें में आपकी मेहनत और दृढ़ निश्चय आपकाे सफलता की ओर ले जाएगा.परिवार में किसी विषय काे लेकर चर्चा हाे सकती है.
कैरियर/बिजनेस : इस सप्ताह कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में मेहनत का फल मिलने लगेगा.व्यापार में नई याेजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है.यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं ताे पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी हाेगा.नाैकरीपेशा लाेगाें काे अपने काम में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हाेगा.
रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन में थाेड़ी संवेदनशीलता बनी रह सकती है.जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर मतभेद हाे सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.प्रेम संबंधाें में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने से संबंधाें में मधुरता आएगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान हाे सकती है.रक्तचाप या सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं.पर्याप्त नींद लेना आपके लिए आवश्यक हाेगा.
लकी डेट : 19, 20, 21
कलर : लाल, मैरून, भूरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार
सावधानी : इस सप्ताह किसी भी विवाद या बहस में उलझने से बचें.क्राेध पर नियंत्रण रखना आवश्यक हाेगा. ऑफिस में राजनीति से दूर रहें. वित्तीय मामलाें में जल्दबाजी न करें. किसी अजनबी पर अधिक भराेसा न करें और विवादाें से दूर रहें.
उपाय : मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. जरूरतमंद लाेगाें काे लाल वस्त्र या मसूर दाल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.