सिंधी प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 10 अप्रैल से

सामाजिक एकता की भावना से आयोजित टूर्नामेंट में 16 पुरुषों और 7 महिलाओं की टीमें खेलेंगी

    19-Mar-2026
Total Views |

bfb nn 
पिंपरी, 18 मार्च (आ.प्र.)

सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां सीजन 10 अप्रैल से 3 मई तक पिंपरी में होगा. इस वर्ष 16 पुरुषों और 7 महिलाओं की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. पिंपरी के एमसीसी, मृणाल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस टूर्नामेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट सिंधी प्रीमियर लीग के फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा, यह जानकारी आयोजन समिति के नरेश नशा और बिपिन दखनेजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. रावेत के होटल ब्लू वॉटर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्यमी डब्बू आसवानी, श्रीचंद असवानी, संयोजन समिति के रौनक पंजाबी, अविनाश इसरानी, अंकुश मूलचंदानी, करण आसवानी, अवि तेजवानी, सोमेश गिड़वाणी, कुणाल गुड़ेला, मनीष गेरेजा, यश थड़ानी, कंवल ख्यानी, गुलशन गंगवानी, कामेश पमनानी, पवन कोटवानी, मयूर तिलवानी के साथ टीम के मालिक और स्पॉन्सर मौजूद थे. डब्बू आसवानी ने कहा, सिंधी समाज के उद्यमी युवा इस क्रिकेट लीग को ऑर्गनाइज करने के लिए एक साथ आए हैं. यह टूर्नामेंट अब समाज का महोत्सव बन गया है और समाज में स्वस्थ और एडिक्शन-फ्री लाइफ, फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ रही है. मोबाइल- इंटरनेट के जाल में फंसे बिना मैदान पर खेलने को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस टूर्नामेंट से जमा हुए फंड का इस्तेमाल सोसायटी के लिए किया जा रहा है. इस वर्ष इस टूर्नामेंट से जमा हुए फंड का इस्तेमाल साधु वासवानी मिशन के एक विद्यार्थी की पूरी तरह से अभिभावक की जिम्मेदारी लेने के लिए किया जाएगा. श्रीचंद आसवानी ने कहा, इस ‌‘सिंधी प्रीमियर लीग सीजन-7' का उद्घाटन 10 अप्रैल को शाम 6 बजे होगा. इस समय पूर्व क्रिकेटर, सिंधी समुदाय की जानी- मानी हस्तियां, साथ ही खिलाड़ी, टीम के मालिक और परिवार मौजूद रहेंगे. पिछले सभी सीजन में इस टूर्नामेंट को बहुत अच्छा रिस्पान्स मिला है. पुणे समेत पूरे राज्य के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. महिलाओं को भी यह गेम खेलने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है और इस साल सात महिला टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी.