अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान की सबसे बड़ी फील्ड पर बमबारी

    19-Mar-2026
Total Views |
 
 
USA
 
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिका-इजराइल ने ईरान के सबसे बड़े ऑयल फील्ड बमबारी की. इसमें भारी नुकसान बताया जा रहा है. इस बीच 81 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर एक और जहाज भारत आया. यह जहाज गुजरात के तट पर पहुंचा. भारत ने जंग के बीच ईरान काे मेडिकल मदद भेजी.इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कहा कि हमें नाटाे देशाें के मदद की जरूरत नहीं है, बमबारी जारी रहेंगी. ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ के बाद अब ‘जग लाड़की’ भी भारत आ गया है. कच्चे तेल से भरा टैंकर लेकर ‘जग लाड़की’ गुजरात के मुंद्रा पाेर्ट पर पहुंचा. ‘जग लाडकी’ बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे मुंद्रा पाेर्ट पर पहुंचा.जैसे ही टैंकर अपनी तय जगह पर पहुंचा, वहां तैनात तकनीकी टीमाें ने अपनी सुरक्षा जांच पूरी की. इसके बाद, प्राेटाेकाॅल के तहत मिड-सी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह टैंकर यूएई से लगभग 80,886 मीट्रिक टन कच्चे तेल काे फुजैराह बंदरगाह पर लादकर लाया गया.