काेटा में तेज रफ्तार कार के हाईवे से 30 फीट नीचे गिरने से पुणे के पिंपरी निवासी तीन लाेगाें की माैत हाे गई. सभी घर वापस लाैट रहे थे. बताया जा रहा है कि 26 फरवरी काे ये लाेग टूर पर गए थे.लाैटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ. इस बीच खबर है कि जालाैर में नेशनल हाईवे पर एथेनाॅल से भरा टैंकर पलट गया. जिससे आग लग गयी. इसमें ड्राइवर की माैत हाे गई और उसके भाई ने कूद कर अपनी जान बचा ली.राजस्थान के काेटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक फाॅर्च्यूनर कार हाइवे से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार सवार सभी तीन दाेस्ताें की माैत हाे गई है.
बताया जा रहा है कि दाे काराें में सवार 10 दाेस्ताें का एक ग्रुप लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर घूमने निकला था. वे घर वापस लाैट रहे थे, तभी कार हादसे का शिकार हाे गई. तीनाें के शवाें काे कब्जे में लेकर पुलिस ने पाेस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है.हादसा काेटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ. कैथून थाना प्रभारी मनाेज सिकरवार ने बताया कि 10 दाेस्ताें का एक ग्रुप 26 फरवरी काे टूर पर निकला था.लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से घूमने के बाद दाे काराें में सवार सभी दाेस्त महाराष्ट— के पुणे लाैट रहे थे.बताया जा रहा है कि फाॅर्च्यूनर चला रहे ड्राइवर काे झपकी आने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई. इसके बाद कार हाइवे किनारे 30 फीट नीचे जा गिरी.पीछे वाली गाड़ी में 7 दाेस्त बैठे थे.
हादसे के बाद माैके पर हड़कंप मच गया.बाकी युवक हादसे का शिकार हुए दाेस्ताें की मदद के लिए दाैड़े. हादसे के बाद तीनाें युवकाें काे स्थानीय लाेगाें ने कैथून सीएचसी पहुंचाया,जहां तीनाें काे मृत घाेषित कर दिया है. मृतकाें की पहचान सिद्धांत (उम्र-21 वर्ष), कुणाल (उम्र-25 वर्ष) और मयूरेश (उम्र-23 वर्ष) के ताैर पर हुई है.तीनाें अच्छे दाेस्त थे और पुणे में पिंपरी केरहने वाले थे.माैके पर पहुंची कैथून थाने की पुलिस ने तीनाें शवाें काे कब्जे में लेकर पाेस्टमाॅर्टम हाउस भिजवाया. पुलिस का कहना है कि परिवार के आने के बाद पाेस्टमाॅर्टम किया जाएगा. सीएचसी प्रभारी डाॅ.राजेश सामर ने बताया कि हाॅस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक दम ताेड़ चुके थे. बाकी की इलाज के दाैरान माैत हाे गई.हंसी-खुशी घूमकर घर लाैट रहा दाेस्ताें का ग्रुप मातम में डूब गया.