पुणे जिला परिषद का 301 कराेड़ का बजट मंजूर

    19-Mar-2026
Total Views |
 

zp 
 
पुणे जिला परिषद का वर्ष 2026-27 के लिए 301 कराेड़ रुपये का मूल बजट प्रशासक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने प्रस्तुत कर मंजूर किया. पिछले वर्ष के बजट की तुलना में इस बार 9 कराेड़ रुपये की वृद्धि की गई है.वर्ष 2025-26 का 292 कराेड़ रुपये का मूल बजट वर्ष के अंत तक संशाेधित हाेकर 555 कराेड़ रुपये हाे गया था. यानी मूल अनुमान से 263 कराेड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई, जाे जिला परिषद के इतिहास में एक रिकाॅर्ड है. यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक आधारित काैशल विकास, अक्षय ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रशासन काे मजबूत करने पर केंद्रित है.इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे और मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी विशाल पवार उपस्थित थे.
 
जिला परिषद के इस वर्ष के बजट में 29 कराेड़ रुपये की प्रारंभिक शेष राशि मानते हुए 272 कराेड़ रुपये की आय अपेक्षित है. इस प्रकार कुल 301 कराेड़ 65 लाख रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है. इसमें से 115 कराेड़ रुपये ग्राम पंचायताें काे स्टाम्प शुल्क के 50 प्रतिशत हिस्से के रूप में दिए जाएंगे. कुल खर्च 184 कराेड़ रुपये रहने का अनुमान है और वर्ष के अंत में 65 लाख रुपये शेष रहने की संभावना है.चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार से जिला परिषद काे स्टाम्प शुल्क के रूप में 248 करारुपये प्राप्त हुए हैं और वर्ष के अंत तक अतिरिक्त निधि मिलने की संभावना अधिकारियाें ने व्यक्त की है. इसके कारण अंतिम बजट का आकार काफी बढ़ गया है. अगले वर्ष 230 कराेड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.