पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने 300 से ज्यादा अफगानी लड़ाकाें काे मार डालने का दावा किया है. इस संघर्ष में 500 से अधिक लाेग घायल हाे गए. अमेरिका ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.वहीं पाकिस्तान ने हमले के पीछे भारत का हाथ बताते हुए पुराना राग अलापा है.दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने दावा किया कि उन्हाेंने पाकिस्तानी लड़ाकू काे मार गिराया और पायलट काे हिरासत में ले लिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प से जब पूछा गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अमेरिका दखल देगा? इस पर उन्हाेंने कहा कि मैं दखल दे सकता हूं, लेकिन मेरे पाकिस्तान से बहुतअच्छे रिश्ते हैं. पाकिस्तान इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वहीं पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने आराेप लगाया कि देश में हाेने वाले आतंकी हमलाें के पीछे भारत की भूमिका है. उनका कहना है कि इन गतिविधियाें के लिए अफगान तालिबान के क्षेत्र का इस्तेमाल किया जाता है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी काे हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई की. इसके बाद में पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया.पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार, पक्तिया, नंगरहार और अन्य प्रांताें में एयरस्ट्राइक की. दाेनाें देश आगे भी एक दूसरे काे सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प से जब पूछा गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अमेरिका दखल देगा? इस पर उन्हाेंने कहा कि मैं दखल दे सकता हूं, लेकिन मेरे पाकिस्तान से बहुत अच्छे रिश्ते हैं. पाकिस्तान इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.वहीं पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने आराेप लगाया कि देश में हाेने वाले आतंकी हमलाें के पीछे भारत की भूमिका है. उनका कहना है कि इन गतिविधियाें के लिए अफगान तालिबान के क्षेत्र का इस्तेमाल किया जाता है.