प्रधानमंत्री ने 17,000 कराेड़ की विकास परियाेजनाओं की साैगात दी
02-Mar-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने शनिवार काे राजस्थान के अजमेर से केंद्र और राज्य सरकार की 16,686 कराेड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियाेजनाओं की साैगात दी. इसके अलावा उन्हाेंने 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की राेकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलाेमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की.प्रधानमंत्री ने जनसभा काे संबाेधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्हाेंने कहापूरे देश में कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला भारत काे बदनाम करके ले रही है. कभी कांग्रेस आईएनसी यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी. आज वह एमएमसी बन गई है. एमएमसी यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस. प्रधानमंत्री माेदी अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा काे संबाेधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने करीब 17 हजार कराेड़ रुपये की विकास परियाेजनाओं का शिलान्यास और लाेकार्पण किया.