अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं हाेगी.यह प्रतिपादन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. उन्हाेंने पंजाब के बरनाला में मजदूर महारैली काे संबाेधित कर रहे थे. उन्हाेंने कार्यकर्ताओं काे चेतावनी देते हुए कहापार्टी से बड़ा काेई नहीं है. गुटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्हाेंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी काे मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से हाेता है. एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है.हमारे पास पूरी टीम बैठी है. मैं मैसेज देना चाहता हूं कि टीम प्लेयर बनाे. वरना रिजर्व में बैठा देंगे.राहुल गांधी ने कहा कि चाहे आप कितने भी बढ़े हाे, पार्टी से बड़ा काेई नहीं है. आप टीम प्लेयर बनाे. नहीं बने ताे मैं और खड़गे आपकाे ठीक कर देंगे. यहां सारे सीनियर नेता बैठे हैं. मैं इनकाे बताना चाहता हूं कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं. जाे भी हाेगा पंजाब में इनकी रिस्पेक्ट से हाेगा. उन्हाेंने कहा कि 4 महीने से अमेरिका-भारत डील रुकी थी.
संसद में जब मेरा भाषण चल रहा था ताे उसे राेका जा रहा था. उसी शाम प्रधानमंत्री का फाेन ट्रंप काे जाता है. यह मैंने नहीं कहा है. इस बात काे लेकर ट्रंप ने ट्वीट किया है. पीएम ने ट्रंप काे फाेन किया. लेकिन किसी मंत्री काे नहीं पूछा और कह दिया कि मैं डील के लिए तैयार हूं्. उन्हाेंने कहा कि डील में साेयाबीन दाल, अखराेट, बादाम यह सारा अमेरिका काे दे दिया है. हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा के किसान बर्बाद हाेने जा रहे हैं. माेदी ने दरवाजा खाेल दिया. इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे खुशी हाे रही है कि पंजाब की धरती पर किसान और मजदूराें की महारैली हाे रही है. यहां बातें किसानाें के पक्ष में हाेंगी.
जैसे आप तीन कृषि कानूनाें के खिलाफ लड़े थे. वैसे ही आप केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ेंगे. उन्हाेंने कहा कि आप काे 2 माेर्चाें पर बड़ी लड़ाई लड़नी है. एक तरफ माेदी सरकार ताे दूसरी तरफ पंजाब सरकार से लड़ना है.टीम प्लेयर बनाे, वरना मैं ठीक कर दूंगा ः पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हाेने वाले हैं. आम आदमी पार्टी वहां सत्ता पर काबिज है. पंजाब कांग्रेस के अंदर कलह से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व परेशान है.राहुल गांधी ने कहा टीम प्लेयर बनाे, वरना मैं ठीक कर दूंगा. कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी की पंजाब इकाई में कलह के बीच गुरुवार काे राज्य के नेताओं काे चेतावनी दी कि पार्टी के अंतरिक मुद्दाें पर सार्वजनिक बयानबाजी और किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.