कीमतें गिरने से गुढ़ी पाड़वा पर सोना खरीदने वाले ग्राहकों को लाभ

सोना करीब 12 हजार, तो चांदी 25 हजार रुपये फिसली विभिन्न शोरूमों में दिनभर रही ग्राहकों की भारी भीड़

    20-Mar-2026
Total Views |
 
bfbf
लक्ष्मी रोड, 19 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

गुढ़ी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर सोने की कीमतों में आई गिरावट गुरुवार (19 मार्च) को ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने वाली साबित हुई. कई लोगों ने इस मुहूर्त पर खरीदारी के लिए पहले से ही बुकिंग कर रखी थी, तो कुछ ने नए सिरे से आभूषण, सिक्के और बुलियन की खरीदारी की. पिछले वर्ष के गुढ़ी पाड़वा की तुलना में इस वर्ष गुढ़ी पाड़वा पर सोने की कीमतें लगभग 50% अधिक हैं. इसका सीधा अर्थ यह है कि एक वर्ष के भीतर लोगों को बेहतरीन रिटर्न मिला है. इसी भरोसे के कारण यह देखा गया कि मुहूर्त पर होने वाली खरीदारी में और भी अधिक बढ़ोतरी हुई है.रियल इस्टेट सेक्टर में भी ग्राहकों की मानसिकता में पॉजिटिव बदलाव देखा गया है. डेवलपर बताते हैं कि हिंजवड़ी और खराड़ी जैसे इलाके इस विकास की कहानी को मजबूती प्रदान करना जारी रखे हुए हैं, जबकि वाकड़, ताथवड़े, रावेत और पुनावले जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के उन्नयन और जीवनशैली में सुधार के कारण एंड-यूजर (वास्तविक खरीदार) की मांग बनी हुई है.
 
ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह दिनभर दिखता रहा
मुहूर्त पर खरीदारी के लिए भारतीय ग्राहक हमेशा उत्साहित रहते हैं. उनका यह उत्साह गुढ़ी पाड़वा के अवसर पर बहुत बढ़ा हुआ नजर आया, क्योंकि सुबह से ही शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही. कुछ ग्राहकों ने इस मुहूर्त पर खरीदारी करने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी. पिछले एक हफ्ते से कई लोगों ने गुढ़ी पाड़वा के मुहूर्त पर आभूषणों की डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग कराई थी. इसके अलावा, हमारे द्वारा तैयार किए गए नए डिजाइन और कलेक्शन को भी ग्राहकों ने काफी पसंद किया, जिनकी डिलीवरी गुरूवार को मुहूर्त के अवसर पर दी गई. पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतें धीरे- धीरे स्थिर होने के कारण लोगों का भरोसा और बढ़ गया, जिसका असर दिन भर हुई खरीदारी में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. - तेजवान सिंह बीर, नीलकंठ ज्वेलर्स, लक्ष्मी रोड  
 

 bfbf
 
मुहूर्त पर खरीदारी का बेहतरीन मौका मिला
गुढ़ी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने वाली साबित हुई. सोने की कीमतें लगभग 7% तक कम होते हुए इसके भाव में 12 हजार रुपये की गिरावट आई, जबकि चांदी में भी करीब 25 हजार रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई. लेकिन निश्चित रूप से यह एक अस्थायी सुधार है, इसलिए आने वाले कुछ दिनों में कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं. वर्तमान में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के निर्णय, युद्ध की स्थिति और लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए कई बड़े संस्थानों ने सोना बाजार में बिक्री के लिए निकाला है. संभवतः बाजार में सोने की आपूर्ति बढ़ने के कारण ही कीमतों में यह कमी आई है. वैसे भी कई लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर ही रहे थे, उन्हें गुढ़ी पाड़वा के मुहूर्त पर खरीदारी का बेहतरीन मौका मिला. -वास्तुपाल रांका, रांका ज्वेलर्स, कर्वे रोड
 

 bfbf
सोना आज भी ग्राहकों की पहली पसंद
गुढ़ी पाड़वा के अवसर पर ग्राहकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखकर यह स्पष्ट है कि सोना आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस त्यौहार के साथ-साथ शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत होने के कारण, आभूषणों की विभिन्न श्रेणियों में भारी मांग देखी जा रही है. सोने की कीमतों में आई गिरावट ने ग्राहकों के खरीदारी के उत्साह को और अधिक मजबूत कर दिया है, जिससे लोग बड़े चाव से सोने की खरीदारी कर रहे हैं. इसके साथ ही, डायमंड ज्वेलरी और रंगीन रत्नों (कलर स्टोन) के आभूषणों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्षय तृतीया से पहले शादियों से जुड़ी खरीदारी के चलते, मूल्य के लिहाज से इसमें लगभग 20% वार्षिक वृद्धि होने की उम्मीद है. वैेिशक अनिश्चितता और महंगाई को देखते हुए, सोना हमेशा से एक दीर्घकालिक और स्थिर निवेश विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण रहा है. - डॉ. सौरभ गाडगिल, सीएमडी, पीएनजी ज्वेलर्स
 

bfbf 
वीटीपी रियल्टी द्वार वन-डे ऑफर्स पेश
साढ़े तीन शुभ मुहूर्तों में से एक, गुढ़ी पाड़वा महाराष्ट्र में सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए घर खरीदने के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है. इस वर्ष भी ग्राहक बड़े उत्साह के साथ घर खरीदने के लिए आए और उन्होंने पूछताछ की. इससे यह स्पष्ट होता है कि कीमतों में हुई वृद्धि के बावजूद घर खरीदने की ग्राहकों की इच्छाशक्ति (सेंटीमेंट) में कोई बदलाव नहीं आया है. वीटीपी रियल्टी में हमने इस उत्साही माहौल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए गुढ़ी पाड़वा के दिन विशेष वन-डे ऑफर्स पेश किए, जिससे इस शुभ मुहूर्त पर घर खरीदने का निर्णय लेने वाले ग्राहकों को अधिक लाभ मिल सके. लोग हमेशा की तरह उसी उत्साह के साथ घर खरीद रहे हैं. इससे यह सिद्ध होता है कि ऐसे अवसरों पर रियल एस्टेट क्षेत्र हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. - सचिन भंडारी, एमडी-सीईओ, वीटीपी रियल्टी  
 

bfbf 
 
ग्राहकों का वैल्यू-ड्रिवन निवेश पर ध्यान
पुणे का रियल एस्टेट बाजार घर खरीदारों के विचारशील निर्णयों का एक स्पष्ट और उत्साहजनक संकेत दे रहा है. हम खरीदारों की मानसिकता में एक निर्णायक बदलाव देख रहे हैं. अब वे केवल अटकलों के आधार पर नहीं, बल्कि वैल्यू-ड्रिवन निवेश पर ध्यान दे रहे हैं. हिंजवड़ी और खराड़ी जैसे इलाके इस विकास की नींव बने हुए हैं, जबकि वाकड़, ताथवड़े, रावेत और पुनावले जैसे उभरते हुए माइक्रो-मार्केट्स में बुनियादी ढांचे के विकास और बेहतर जीवनशैली के कारण खरीदारों की निरंतर मांग देखी जा रही है. सालाना 5-10% की स्थिर वृद्धि का अनुमान है. - आकाश अग्रवाल, एमडी, क्रिसाला डेवलपस  
 
 
bfbf 
 
 
दो दिनों के सोने और चांदी के रेट
(सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति 1 किलो)
तारीख सोना चांदी
18 मार्च 2026 1,56,000 2,49,000
19 मार्च 2026 1,43,000 2,25,000
पिछले 12 महीनों में कीमतों की तुलना
(सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति 1 किलो)
वार्षिक आधार सोना चांदी
गुढ़ी पाड़वा 2025 92,000 1,02,000
गुढ़ी पाड़वा 2026 1,43,000 2,30,000