संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा संपन्न

हिंदू नववर्ष स्वागत समिति द्वारा गुढ़ी पाड़वा पर आयोजन

    20-Mar-2026
Total Views |

nbsgnv


बुधवार पेठ, 19 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ की गौरवशाली गाथा को दर्शाने वाला मसंघ शताब्दी रथफ और विभिन्न आकर्षक झांकियों से सजी एक भव्य शोभायात्रा गुढी पाड़वा की मंगलमय सुबह, गुरुवार (19 मार्च) को निकाली गई. इस यात्रा में पारंपरिक नगाड़े, ढोल-ताशा, शंख, बैंड, मर्दानी खेल, मल्लखंब, वेत्रचर्म पथक और छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत साहसिक खेलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. हिंदू नववर्ष स्वागत समिति द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र में इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था. लोकमान्य तिलक प्रतिमा से शुरू हुई यह शोभायात्रा तुलसीबाग राम मंदिर, शनिपार और अप्पा बलवंत चौक से होते हुए तांबड़ी जोगेेशरी मंदिर तक निकाली गई. संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक पंत फडके और भाऊराव क्षीरसागर के हाथों तांबड़ी जोगेेशरी मंदिर में ‌‘गुढ़ी'का पूजन और स्थापना की गई. इस अवसर पर कसबा भाग के संघचालक प्रशांत यादव, मोतीबाग नगर के संघचालक शरद चंद्रचूड, मोतीबाग नगर के कार्यवाह प्रमोद वसगड़ेकर, अेिशन देवलणकर, प्रदीप कदम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए. साथ ही, विभिन्न गणेश मंडलों की भी इसमें उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी गई.