औंध में ‌‘लाइटस्टाइल बाय पीएनजी' के नए स्टोर का शुभारंभ

मिनिमलिस्टिक और ट्रेंडी डिजाइनों वाले आधुनिक आभूषण उपलब्ध

    20-Mar-2026
Total Views |

bfsbgn  
औंध, 19 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 पीएनजी ज्वेलर्स के प्रसिद्ध लाइटवेट ज्वेलरी ब्रांड ‌‘लाइटस्टाइल बाय पीएनजी' का नया स्टोर अब औंध में शुरू हो गया है. इस नए स्टोर के खुलने से शहर में ब्रांड की उपस्थिति और भी मजबूत हुई है, जिससे ग्राहकों को कम वजन वाले सोने और हीरे के आभूषणों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध होगा. इस स्टोर का भव्य उद्घाटन मंगलवार (17 मार्च) को संपन्न हुआ. उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों और आभूषण प्रेमियों को ब्रांड के नवीनतम डिजाइनों का अनुभव करने का अवसर मिला. औंध के आईटीआई रोड स्थित सुपरकॉन रेजीडेंसी में स्थित इस स्टोर में दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त मिनिमलिस्टिक और ट्रेंडी डिजाइनों वाले आधुनिक आभूषण उपलब्ध हैं. बताया गया कि लाइटस्टाइल अपने कम वजन और आकर्षक डिजाइनों के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन ज्वेलरी प्रदान करता है. उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए पुराने सोने के एक्सचेंज (बदले) पर शून्य कटौती के साथसाथ अतिरिक्त 3% लाभ भी दिया जा रहा है. ‌‘लाइटस्टाइल बाय पीएनजी' महिलाओं के लिए सुंदर और दैनिक उपयोग के योग्य आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश कर रहा है. इस नए स्टोर के माध्यम से ब्रांड ने पुणे में अपनी पकड़ को और अधिक सुदृढ़ किया है.