अंडमान और निकाेबार द्वीप समूह के एक जनजातीय प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और प्रस्तावित ग्रेट निकाेबार इंफ्रास्ट्रक्चर परियाेजना पर चिंता व्यक्त की.कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने गांधी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और इस दाैरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेट निकाेबार द्वीप समूह के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और वहां के मूल आदिवासी समुदायाें पर परियाेजना के संभावित प्रतिकूल प्रभाव के बारे में आशंका व्यक्त की.प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जाेर दिया कि विकास आवश्यक है, लेकिन यह पारिस्थितिक क्षरण या आदिवासी आबादी के विस्थापन और हाशिए पर धकेले जाने की कीमत पर नहीं हाेना चाहिए.
सदस्याें ने एक संतुलित और टिकाऊ दृष्टिकाेण की मांग की जाे पर्यावरण संरक्षण काे प्राथमिकता दे और मूल समुदायाें के पारंपरिक अधिकाराें और आजीविका की रक्षा करे.प्रतिनिधिमंडल में निकाेबार जिले की जनजातीय परिषद के सदस्य शामिल थे, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.विक्रांत भूरिया भी राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में उपस्थित थे.प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक नेता ने कहा, लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की बात धैर्यपूर्वक सुनी और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दाें की गंभीरता काे समझा.