300 से अधिक वेबसाइटें -ऐप्स ब्लाॅक

    21-Mar-2026
Total Views |
 

apps 
 
डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय धाेखाधड़ी काे राेकने के लिए सूचना प्राैद्याेगिकी मंत्रालय (आईटी मिनिस्ट्री) ने सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट्स पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उन प्लेटफाॅर्म्स काे हटाना है जाे भारतीय कानूनाें का उल्लंघन कर भाेले-भले लाेगाें काे आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे.सरकार ने खास ताैर से उन सिंडिकेट्स का निशाना बनाया है, जाे इस तरह की सेवाओं दे रहे थे, जाे ऑनलाइन स्पाेर्ट्स सट्टेबाजी काे बढ़ावा दे रहे थे.
 
आईटी मिनिस्ट्री के निर्देश पर क्रिकेट, फुटबाॅल और अन्य खेलाें पर दांव लगाने वाले अवैध प्लेटफाॅर्म काे बैन किया गया इसके अलावा स्लाॅट मशीन, रूलेट और लाइव डीलर टेबल के जरिएजुआ खिलाने वाली साइट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है.इसके अलावा पीयर-टू-पीयर माॅडल पर काम करने वाले सट्टेबाजी मार्केट प्लेस, पारंपरिक सट्टा और मटका काे डिजिटल रूप में चलाने वाले अवैध नेटवर्क असली पैसाें वाले कार्ड गेम और कैसीनाे एप्स, जाे गेमिंग की आड़ में जुआ खिला रहे थे, उन पर भी गाज गिरी है. आंकड़े बताते हैं कि सरकार अब अवैध गेमिंग काे लेकर बेहद सख्त है. अब तक करीब 8,400 वेबसाइट्स और एप्स बंद किए जा चुके हैं.