बीएमसी के बड़े हाॅस्पिटलाें में जल्द ही एमआरआई सर्विस मिलने लगेंगी और इसके लिए ज़रूरी टेंडर प्राेसेस पूरा हाे गया है. बड़े हाॅस्पिटलाें के डायरेक्टर डाॅ.शैलेश माेहिते ने बताया कि काम संबंधित काॅन्ट्रैक्टर काे (सबसे कम कीमत) के आधार पर दिया गया है और हर हाॅस्पिटल के लिए अलग-अलग वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं. इससे मुंबई के आम मरीज़ाें काे बड़ी राहत मिलेगी और उम्मीद है कि शहर में पब्लिक हेल्थ सिस्टम और मज़बूत हाेगा. 4 बड़े बीएमसी हाॅस्पिटल - केईएम, नायर, कूपर और सायन में लेटेस्ट एमआरआई सर्विस शुरू की जाएंगी. इससे मरीज़ाें काे प्राइवेट सेंटर पर डिपेंड रहने की ज़रूरत कम हाे जाएगी और कम खर्च में और समय पर डायग्नाेसिस पाने में मदद मिलेगी.