तलेगांव दाभाड़े-चाकण और शिक्रापुर के बीच लगभग 70 किमी लंबी सड़क आजकल गाड़ी चलाने वालाें के लिए बड़ी सिरदर्द बनती जा रही है. इंडस्ट्रियल एस्टेट के बढ़ने, बढ़ती आबादी और भारी गाड़ियाें की लगातार आवाजाही से इस रास्ते पर हर दिन भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है. सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हाे जाती है, जिससे लाेगाें काे घंटाें सड़क पर फंसे रहना पड़ता है.स्थानीय लाेग और मजदूर वर्ग इस समस्या से सबसे ज़्यादा प्रभावित हाेते हैं और वे अक्सर काम पर देर से पहुंचते हैं.
सड़क की चाैड़ाई कम हाेने, गड्ढाें औरी गति धीमी हाे जाती है. कुछ जगहाें पर ट्रैफिक याेजना की कमी भी साफ दिखाई देती है.
इस पृष्ठभूमि में लाेगाें ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है. सड़क काे चाैड़ा करने, ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार और अन्य रास्ते उपलब्ध कराने जैसे उपायाें काे तुरंत लागू करने की ज़रूरत बताई जा रही है. यह समस्या दिन-ब-दिन गंभीर हाेती जा रही है और सड़क विकास काे लेकर कई घाेषणाएं की गई हैं और फंड भी मंज़ूर किए गए हैं. हालांकि, इन मार्गाें पर नियमित यात्रा करने वाले कर्मचारियाें ने कहा कि तत्परता की कमी के कारण विकास कार्य धीमी गति से हाे रहा है.