साधु वासवानी मिशन में धूमधाम से मनाया गया ‌‘चेटीचंड' सिंधी नववर्ष

    21-Mar-2026
Total Views |
 
ngf
पुणे, 20 मार्च (आ.प्र.)

साधु वासवानी मिशन, पुणे में 19 मार्च को चेटीचंड, सिंधी नववर्ष, बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सिंधी समुदाय के सदस्य और शुभचिंतक शाम 6:30 बजे उत्सवपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें अतिथियों का गुलाब जल से अभिनंदन किया गया और उन्हें सिंधी टोपियां भेंट की गईं, जिससे एक सांस्कृतिक माहौल निर्मित हुआ. कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंधी गायिका काजल चंदीरामानी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सिंधी लोकगीतों ने भक्ति का वातावरण निर्मित किया. इसके साथ ही साधु वासवानी मिशन की वैेिशक प्रमुख दीदी कृष्णा कुमारी का लाइव प्रवचन कार्यक्रम में गहराई और चिंतन लेकर आया. अपने संदेश में दीदी कृष्णा कुमारी ने भाईचारे का आह्वान किया और वेिश शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी से प्रेम और सद्भाव फैलाने तथा अपने जीवन में प्यार के दूत बनने का आग्रह किया. यह अवसर गुढ़ी पाड़वा के साथ भी संयोगवश एक ही दिन आया,हिंदी नववर्ष है. दोनों पर्वों का एक साथ मनाया जाना पुणे की सांस्कृतिक समरसता को दर्शाता है, जहां विविध परंपराएं एक साथ फलती-फूलती हैं. चेटी चंड का यह उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आनंद, आत्मचिंतन और एकता का साझा अनुभव बनकर उभरा, जिसने सभी उपस्थित लोगों के मन को प्रसन्नता और अपनत्व की भावना से भर दिया.