दगडूसेठ संगीत महाेत्सव उत्साहपूर्वक शुरू

    21-Mar-2026
Total Views |
 
 

dagdu 
 
 
आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपरा काे संजाेने वाले तारपा वादन और नृत्य से आदिवासी कलाकाराें ने पुणेवासियाें का दिल जीत लिया. पद्मश्री भिकल्या लाडक्या धिंडा और उनके दल द्वारा प्रस्तुत तारपा वादन और नृत्य के इस कार्यक्रम में एकता, परंपरा का संगम देखने काे मिला. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से मंदिर के 42वें स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है. नूमवि स्कूल के प्रांगण में गुढ़ी पाड़वा (19 मार्च) से शुरू हुए इस संगीत महाेत्सव का उद्घाटन महापाैर मंजुषा नागपुरे के हाथाें संपन्न हुआ. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, उपाध्यक्ष माणिक चव्हाण, काेषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, महासचिव एवं विधायक हेमंत रासने, सह-सचिव अमाेल केदारी, अक्षय गाेडसे, सुवर्णयुग तरुण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण आदि गणमान्य उपस्थित थे.