‌‘ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स' का हुआ शुभारंभ

    21-Mar-2026
Total Views |
 
bfsb

मुंबई, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) द्वारा महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) के सहयोग से आयोजित ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स, मुंबई का भव्य शुभारंभ हुआ. इस पहल से खिलाड़ियों के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाता है. इस अवसर पर ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) ने DOT -2 और Clash Royale जैसे आयोजनों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक राष्ट्रीय जर्सी प्रदान की. उद्घाटन समारोह के दौरान फेडरेशन के संस्थापक एवं GEF के वरिष्ठ सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने एक उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा में भाग लिया, जिसमें उन्होंने ईस्पोर्ट्स के विकास, नियामक ढांचे और भारत की वैेिशक भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए. आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत ESGF की पहल पर भारत और ब्राजील के बीच ईस्पोर्ट्स में द्विपक्षीय नेशंस कप की स्थापना हेतु एक एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया. यह पहल प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों के विस्तार और ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है. इस अवसर पर नंदन झा ने कहा -हम महाराष्ट्र सरकार के सहयोग के लिए आभारी हैं, जिन्होंने ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ESGF भारत में ईस्पोर्ट्स के विकास और वैेिशक स्तर पर इसकी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.भारत में ईस्पोर्ट्स के विकास की अपार संभावनाएं हैं और हम इस दिशा में आगे सहयोग करने के लिए तत्पर हैं. ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ पॉल जे.फोस्टर ने कहा-भारत हमेशा अपनी मेहमाननवाजी और आत्मीयता के लिए विशेष रहा है