शिवाजीनगर, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शहर के मशहूर फर्म ‘महावीर स्क्वेयर फीट' द्वारा आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले बाथरूम फिटिंग्स के प्रीमियम जर्मन ब्रांड का नया शो रूम शिवाजी नगर (साखर संकुल रोड पर स्थित) में गुरुवार (19 मार्च) को शुरू किया गया. महापौर मंजुषा नागपुरे और विधायक सिद्धार्थ शिरोले के सान्निध्य में शुरु किए गए इस शो रुम में मनपा सभागृह नेता गणेश बिडकर, माणिकचंद ग्रुप के निदेशक प्रकाश धारीवाल, मगरपट्टा ग्रुप के निदेशक सतीश मगर और अमानोरा ग्रुप के निदेशक अनिरुद्ध देशपांडे समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही. ‘महावीर स्क्वेयर फीट' का ये तीसरा बड़ा शोरूम है जहां प्रीमियम बाथ फिटिंग्स, टाइल्स, विंडोज और ऐसी ही 20-22 कंस्ट्रक्शन फिनिशिंग प्रोडक्ट्स एक ही जगह उपलब्ध किये जाते हैं. बताया गया कि महावीर स्क्वेयर फिट में वेिशस्तरीय बाथरूम फिटिंग्स की विशेष रेंज उपलब्ध होगी, जो आधुनिक डिजाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और टिकाऊपन का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करती है. हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतरीन उत्पाद, विशेषज्ञ सलाह और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है, ऐसा निदेशक धन्यकुमार दर्डा ने बताया. गौरतलब है कि 1998 में स्थापित महावीर स्क्वेयर फीट पुणे का प्रतिष्ठित व कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है. वे कन्स्ट्रक्शन इंडस्ट्री को लगने वाला मटेरियल जैसे टाइल्स, बाथरूम फिटिंग, इंटर्नल या आऊटडोर विंडोज आदी सभी प्रकार की उच्च क्वालिटी ब्रांडेड मटेरियल के सप्लायर हैं. इस शोरूम में सिर्फ बिल्डर्स के लिये ही नहीं बल्कि जिन्हें अपने फ्लैट का रिनोवेशन करना है, या नया बंगला बनाना है, उन्हें भी प्रीमियम प्रोडक्ट देखने को मिल सकेंगे. कई ब्रांडेड कंपनियों के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर पुणे के सभी बडे बिल्डरों जैसे अमानोरा ग्रुप, प्राइड ग्रुप, व्हीटीपी ग्रुप, शुभ डेव्हलपर्स, निर्माण ग्रुप, न्याती ग्रुप के वे सबसे बडे सप्लायर्स हैं. देश तथा विदेश की कई ब्रांडेड कंपनियों के वे डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं. सिर्फ पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे जिले मे सप्लाई करते हुए भी कई कंपनियों के मटेरियल का उनका सेल पूरे देश में नंबर वन है.
प्रीमियम गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन इस अवसर पर महावीर स्क्वेयर फीट के निदेशक धन्यकुमार दर्डा ने कहा, हम अपने ग्राहकों के लिए प्रीमियम गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइनों को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं. हमारा लक्ष्य है कि हम स्टाइल, सुविधा और टिकाऊपन का सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करें. हम सभी ग्राहकों, व्यावसायिक सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित करते हैं.