इजराइल द्वारा बमबारी में ईरान के ब्रिगेडियर जनरल की माैत

    21-Mar-2026
Total Views |
 

Israel 
 
ईरान की राजधानी तेहरान पर इजराइल और अमेरिका लगातार हवाई हमले कर रहे हैं. शुक्रवार काे इजराइल द्बारा भीषण बमबारी में ईरान के इस्लामिक रिवाेल्यूशनरी गार्ड काॅर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ताऔर ब्रिगेडियर जनरल अली माेहम्मद नैनी की माैत हाे गई. आईआरजीसी ने ने एक बयान जारी कर उनकी माैत की पुष्टि की है. वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साेशल मीडिया पर चल रही अपनी माैत की खबराें के बीच शुक्रवार काे पत्रकार वार्ता की और कहा कि मैं जिंदा हूं. ईरान की सैन्य ताकत खत्म हाेने की कगार पर है.इससे पहले इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के ब्रिगेडियर जनरल नैनी ने अपने आखिरी बयान में कहा था कि इजराइल और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ‘सरप्राइज’ तैयार है, लेकिन उनका यह बयान सामने आने के कुछ ही घंटाें बाद ईरान ने पुष्टि की कि नैनी अमेरिकीइजराइली हमले में मारे गए.
 
इससे पहले ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी इजराइल के हमले में मारे गए. तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने खातिब काे मेहनती बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. युद्ध में ईरान की 10 बड़ी हस्तियाें की माैत के बाद पूरे पश्चिम एशिया में खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. तेहरान के गलियाराें में बदले की मांग तेज हाे गई है. इस बीच ईरान ने कहा है कि अमेरिका-इजराइल के दुनिया में जहां भी ठिकाने हैं, वह उन पर हमला करेगा और ध्वस्त कर देगाईरान ने अपने ब्रिगेडियर जनरल पर हमले काे कायराना करार देते हुए कहा कि यह उसके शीर्ष सैन्य नेतृत्व काे निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है. ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजराइल काे चेतावनी देते हुए कहा कि वे हमें कम आंकने की भूल न करें.
 
बम का जवाब बम से ही दिया जाएगा. वहीं ईरान ने ब्रिटेन से कहा कि वह अमेरिका काे ब्रिटिश बेस देने की इजाजत न दे. वरना, यह हमले में शामिल हाेना माना जाएगा. ईरान की ओर से बताया गया कि विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से फाेन पर बात की. अरागची ने कहा कि ब्रिटेन की ओर से अमेरिका काे दी गई काेई भी मदद हालात काे और बिगाड़ देगी. अरागची ने माैजूदा हालात में ब्रिटेन और दूसरे यूराेपीय देशाें पर पक्षपात वाला रवैया अपनाने का आराेप लगाया. रिपाेर्ट है कि अरागची ने ब्रिटेन की इस बात के लिए भी आलाेचना की कि उसने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजराइल के हमलाें की निंदा नहीं की.