निप्पाॅन पेंट इंडिया बना पंजाब किंग्स का आधिकारिक साझीदार, जर्सी पर दिखेगा लाेगाे

    21-Mar-2026
Total Views |
 
 

paint 
 
 
निप्पाॅन पेंट इंडिया ने आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स के साथ आधिकारिक साझीदारी की घाेषणा की है. इस समझाैते के तहत निप्पाॅन पेंट का लाेगाे पूरे टूर्नामेंट के दाैरान पंजाब किंग्स की जर्सी की दाहिनी आस्तीन पर दिखाई देगा, जिससे ब्रांड काे व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा. इस साझीदारी की घाेषणा निप्पाॅन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक शरद मल्हाेत्रा, निप्पाॅन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकाेरेटिव काेटिंग्स बिजनेस) मार्क टीटस और पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने की. इस माैके पर टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह भी माैजूद रहे शरद मल्हाेत्रा ने कहा कि पंजाब किंग्स की निडरता और जीतने का जज्बा निप्पाॅन पेंट के मूल्याें से मेल खाता है. वहीं मार्क टीटस ने आईपीएल काे युवा उपभाेक्ताओं तक पहुंचने का सबसे प्रभावी मंच बताते हुए कहा कि यह साझीदारी ब्रांड काे नई पीढ़ी से जाेड़ने में मदद करेगी. यह करार निप्पाॅन पेंट की भारत में ब्रांड उपस्थिति काे मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.