मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के हाथों गुढ़ी पाड़वा के अवसर पर अंधेरी (पूर्व) स्थित कात्यायनी हाइट्स संकुल में सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन संपन्न हुआ. इस अवसर पर समाजसेवा में अग्रणी रहने वाली स्वीकृति शर्मा भी उपस्थित रहीं. उन्होंने छोटी बच्चियों इरा, मानवी और मायरा की नृत्य शैली और प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की.