राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू अपने मथुरा दाैरे के दूसरे दिन शुक्रवार काे वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं.उन्हाेंने प्रख्यात संत श्री प्रेमानंद महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. इसके उपरांत, उन्हाेंने पूज्य महाराज जी के साथ एकांत में वार्तालाप किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराज जी के द्वारा दिए जा रहे सत्संग और मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासाें की सराहना की. सूत्राें के अनुसार, राष्ट्रपति ने महाराज जी के उपदेशाें और प्रवचनाें काे अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना. उन्हाेंने महाराज जी से भक्ति मार्ग, मानसिक शांति और सेवा भाव जैसे विषयाें पर चर्चा की. भेंट के दाैरान राष्ट्रपति जी की सादगी और महाराज जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी. महाराज जी ने राष्ट्रपति काे श्री राधा नाम की महिमा और निस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में बताया. पूज्य प्रेमानंद महाराज, जाे अपने प्रखर विचाराें और ‘राधा वल्लभ’ संप्रदाय की भक्ति परंपरा के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं, ने राष्ट्रपति जी काे मंगलमय जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया.