सूर्यदत्त काॅलेज ऑफ फार्मेसी में शिवाेत्सव संपन्न

    21-Mar-2026
Total Views |
 

shiv 
 
सूर्यदत्त काॅलेज ऑफ फार्मे सी, हेल्थकेयर एंड रिसर्च में छत्रपति शिवाजी महाराज के महान और प्रेरणादायी कार्याें से युवा पीढ़ी काे अवगत कराने हेतु शिवजयंती के अवसर पर शिवाेत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वराज्य की ज्याेत पुनः प्रज्वलित करने का संकल्प करते हुए विशेष सप्ताह का आयाेजन किया गया.कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सूर्यदत्त समूह की सहायक उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहल नवलाखा के हाथाें शिव आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. विद्यार्थियाें और प्राध्यापकाें द्वारा लगाए गए शिवगर्जना के नाराें से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्राेत हाे गया. महाेत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियाें द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेरणादायक पाेवाड़े और प्रभावशाली भाषण रहे.
 
साथ ही ढाेल-ताशाें की गूंज के बीच एक भव्य शाेभायात्रा भी निकाली गई. पारंपरिक नऊवारी साड़ी, फेटा और मराठी परिधान में सजे विद्यार्थियाें ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया.कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेपरी’ प्रतियाेगिता तथा शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कलात्मक पाेस्टर प्रदर्शनी का भी आयाेजन किया गया.प्रतियाेगिता के विजेताओं काे मान्यवराें के हाथाें सम्मानित किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सारिका झांबड़ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. महाेत्सव का समापन भव्य ‘ग्रैंड फिनाले’ नृत्य तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के विचाराें काे जीवन में अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.