सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शिवोत्सव संपन्न

स्वराज्य की ज्योति को पुनः प्रज्ज्वलित करने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    21-Mar-2026
Total Views |
 

626
बावधन, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फार्मे सी, हेल्थकेयर एंड रिसर्च में छत्रपति शिवाजी महाराज के महान और प्रेरणादायी कार्यों से युवा पीढ़ी को अवगत कराने हेतु शिवजयंती के अवसर पर शिवोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वराज्य की ज्योत पुनः प्रज्वलित करने का संकल्प करते हुए विशेष सप्ताह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सूर्यदत्त समूह की सहायक उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहल नवलाखा के हाथों शिव आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. विद्यार्थियों और प्राध्यापकों द्वारा लगाए गए शिवगर्जना के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया. महोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेरणादायक पोवाड़े और प्रभावशाली भाषण रहे. साथ ही ढोल-ताशों की गूंज के बीच एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई. पारंपरिक नऊवारी साड़ी, फेटा और मराठी परिधान में सजे विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत ‌‘बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेपरी' प्रतियोगिता तथा शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कलात्मक पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजेताओं को मान्यवरों के हाथों सम्मानित किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सारिका झांबड़ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. महोत्सव का समापन भव्य ‌‘ग्रैंड फिनाले' नृत्य तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को जीवन में अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.  
 
शिवाजी महाराज वैश्विक प्रेरणास्त्रोत

सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज केवल इतिहास के महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि ‌‘इफेक्टिव मैनेजमेंट' और विजनरी लीडरशिप के वैेिशक प्रेरणास्त्रोत हैं. उनके विचारों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए छात्रों के दैनिक जीवन में उतारना ही हमारा उद्देश्य है.