सिंधी समाज ने उत्साह से मनाया ‘चेटीचंड’ पिंपरी के साईं चाैक में झूलेलाल मंदिर के भक्त सिंधी समुदाय में सनातन धर्म और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अवतरित हुए भगवान झूलेलाल के प्रकट दिवस शुक्रवार ( 20 मार्च) सुबह 6 बजे ‘चेटीचंद’ और हिंदू नववर्ष दिवस के रूप में मनाया गया.झूलेलाल के भक्ताें ने एक बड़ी टू-व्हीलर रैली निकाली, जिसमें साईं चाैक में झूलेलाल मंदिर के ‘साेनू साईं’ खुद शामिल हुए. यह रैली साईं चाैक से शुरू हुई और शगुन चाैक, डीलक्स चाैक हाेतहुए कालेवाड़ी की एक साेसायटी के लाेगाें ने इसका शानदार स्वागत किया.फिर रैली का अशाेक सिनेमा और शनि मंदिर हाेते हुए साईं चाैक पर समापन हुआ. रैली में सिंधी भाई भजन गा रहे थे, नाच रहे थे और भगवान झूलेलाल के जयकारे लगा रहे थे और आनंद ले रहे थे. इस समय प्रसाद बांटा गया. इस माैके पर सिंधी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता मनाेहर जेठवानी, महेश माेटवानी, अजित कंजवानी, सुरिंदर मंघनानी और बाबा गाेविंदराम झूलेलाल मंदिर के भक्त शामिल हुए.