श्रीमंत दगडूसेठ गणपति मंदिर में वल्लभेश मंगलम विवाह उत्सव संपन्न

मोरया का जयघोष, मंगलअक्षता और पुष्प वर्षा हुई

    21-Mar-2026
Total Views |

nbgng 
 
बुधवार पेठ, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 भगवान वल्लभेश के महामिलन का उत्सव यानी वल्लभेश मंगलम. इसी पावन अवसर पर शुभ मंगल सावधान के मंगल स्वर, अक्षता और फूलों की वर्षा, ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और ‌‘मोरया... मोरया' के जयघोष के बीच चैत्र शुद्ध द्वितीया के मुहूर्त पर शुक्रवार (20 मार्च) सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर श्री गणेश और देवी वल्लभा का विवाह समारोह ‌‘दगडूसेठ गणपति मंदिर' में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अलौकिक समारोह का अनुभव करने के लिए पुणेवासियों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से भगवान श्री गणेश और देवी वल्लभा के विवाह समारोह का आयोजन मंदिर में किया गया था. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. वेदमूर्ति मिलिंद राहुरकर गुरुजी ने विवाह समारोह का पौरोहित्य (संचालन) किया. श्री गणेश और देवी वल्लभा की मूर्तियों को सभामंडप में रखकर सभी पारंपरिक विधियां पूर्ण की गईं. सभामंडप को रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर आकर्षक विवाह मंडप का स्वरूप दिया गया था.