अस्पृश्यता और असमानता सबसे बड़े अपराध

    21-Mar-2026
Total Views |
 
 

water 
 
डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर ने चावदार तालाब आंदाेलन के माध्यम से लाेगाें में मानवता का भाव जगाया. इस आंदाेलन के जरिए उन्हाेंने भारत काे समानता की ओर अग्रसर किया. मूलतः, अस्पृश्यता और असमानता सबसे बड़े अपराध हैं.इसलिए, आने वाली पीढ़ियाें काे समानता और असमानता दाेनाें काे समझना चाहिए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार काे महाड में बाेलते हुए यह बात कही. डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर ने 20 मार्च, 1927 काे रायगढ़ जिले के महाड स्थित चावदार झील का जल चखकर ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था. इस सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार काे महाड पहुंचे और चावदार झील जल शाेधन एवं साैंदर्यीकरण परियाेजना का उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्य के संजय शिरसात, उदय सामंत, भरत गाेगावले, विधायक प्रवीण दारेकर और अन्य नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे.