लक्ष्मी रोड, 21 मार्च (आ.प्र.) पी.एन.गाडगिल ज्वेलर्स ने आर्थिक वर्ष 2025-26 में 10,000 करोड़ रूपये के रेवेन्यू का पड़ाव हासिल किया है. साथ ही गुढ़ी पाड़वा के शुभ अवसर पर कंपनी ने 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है. बताया गया कि यह उपलब्धि व्यवसाय में गति की मजबूत दर्शाती है. सोने का विभाग रेवेन्यू वृद्धि के लिए मुख्य चालक रहा है, जिसके रेवेन्यू में वार्षिक आधार पर 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. इसके साथ ही हीरे और चांदी के विभाग में क्रमशः 61 प्रतिशत और 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है. कंपनी की ओर से कहा गया कि गुढ़ी पाड़वा हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण त्यौहार रहा है. इस वर्ष सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद सभी बाजारों में ग्राहकों का जोरदार प्रतिसाद मिला है, जिससे 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री हुई. यह हमारे ब्रांड की मजबूती और विभिन्न श्रेणियों व बाजारों में हमारी निरंतर सफलता को दर्शाता है. हम इस कामगिरी को इसी तरह से आगे भी बनाए रखने के लिए आशावादी हैं. अभी शुरू हुए शादियों का सीजन, नए बाजारों में विस्तार और आकर्षक डिजाइन व बेहतर मूल्य प्रदान करने पर सातत्यपूर्ण ध्यान के चलते हम वित्तीय वर्ष की समाप्ति सफलतापूर्वक करने के लिए तैयार है.
सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव
10,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का आंकड़ा पार करना हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण क्षण है और यह पड़ाव पार करना हमारी लंबे समय से रही आकांक्षा थी. यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के वेिशास और हमारे कर्मचारियों के निरंतर समर्पण का प्रमाण है. सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो पाई है. - डॉ. सौरभ गाडगिल, सीएमडी, पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स