‌‘क्रेसेन्डो' में दिखे यंग टैलेंट और लीडरशिप के गुण

आईएसबीएम में छात्रों को ब‹ढावा देने वाला कार्यक्रम संपन्न

    22-Mar-2026
Total Views |

vdfsbhgv


नांदे, 21 मार्च (आ.प्र.)

क्रेसेन्डो-26 में यंग टैलेंट और लीडरशिप की भावना दिखाई दी. यहां के छात्रों ने आत्मवेिशास के साथ हिस्सा लिया और प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक पूरे फेस्टिवल को सफलतापूर्वक मैनेज किया. इतनी क्रिएटिविटी, डेडिकेशन और टीमवर्क को एक ही प्लेटफॉर्म पर एक साथ देखना इंस्पायरिंग है, इन शब्दों में आईएसबीएम कॉलेज के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. प्रमोद कुमार ने भावनाएं व्यक्त की. ‌‘आगे बढ़ो और कॉन्फिडेंस के साथ लीड करो' के कॉन्सेप्ट पर आधारित क्रेसेन्डो 2026 नांदे कैंपस के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया द्वारा आयोजित किया गया. पूरे देश में से 60 से अधिक कॉलेजों के 2,500 से ज्यादा उत्साही छात्रों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और पॉपुलर रियलिटी शो पर्सनैलिटी सिमरन खान भी शामिल हुई. चार दिन के क्रेसेन्डो फेस्टिवल के दौरान छात्रों ने सिंगिंग, डांसिंग, रैंप वॉक, फैशन शो जैसे कई शो के जरिए अपना टैलेंट दिखाया. इसी तरह ‌‘चार दिवारी' द्वारा हिप हॉप की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया. देश के जाने माने टेक्निकल और मैनेजमेंट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने चार दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. स्टूडेंट काउंसिल के हेड और प्रोग्राम गाइड डॉ. अमित कुमार, स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट गौतम कृष्णन और बड़ी वाइस प्रेसिडेंट दर्शील लोढा ने इवेंट को सफल बनाने के लिए मेहनत की.