पुणे/ महाबलेश्वर, 22 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) इस बार होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि खुशबू, म्यूजिक और यादगार पलों से भर गई. एवाईसी (अग्रवाल यूथ क्लब) क्लब ने महाबलेेशर के ‘कीज रिसॉर्ट' में दो रात और तीन दिन तक चलने वाले आउटबाउंड होली फेस्ट का ऐसा आयोजन किया, जिसने हर सदस्य को त्यौहार के नए रंग में रंग दिया. होली की शुरुआत ही अलग अंदाज में हुई. पहले दिन फूलों की होली खेली गई, जहां गुलाल की जगह रंग-बिरंगे फूलों ने माहौल को सुगंधित और बेहद खास बना दिया. हर तरफ मुस्कान, सेल्फी और भक्ति व मस्ती का अनोखा संगम देखने को मिला. दूसरे दिन मस्ती ने और रफ्तार पकड़ी, जब पूल पार्टी में म्यूजिक, रंग और पानी के साथ सदस्यों ने जमकर धमाल किया. शाम होते-होते गाला डिनर ने इस पूरे जश्न को एक शानदार फिनाले दिया, जहां लाइट्स, म्यूजिक और स्वादिष्ट व्यंजनों ने माहौल को और रंगीन बना दिया.इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में निरंजन मित्तल, निलेश अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता और सागर अग्रवाल की मेहनत और टीमवर्क साफ नजर आया. उनके प्रयासों से यह आयोजन न सिर्फ शानदार बल्कि पूरी तरह सुव्यवस्थित रहा. कुल मिलाकर अग्रवाल यूथ क्लब की यह आउटबाउंड होली रंग, रिश्तों और यादों का ऐसा संगम बन गई, जिसने यह साबित कर दिया कि होली सिर्फ खेली नहीं जाती, बल्कि जी भी जाती है.
क्लब ने अपनी सक्रियता साबित की :प्रीतम गोयल यूथ क्लब की यह होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि उसके बढ़ते प्रभाव की झलक भी रही. अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब ने इस वर्ष नई ऊंचाइयों को छुआ है.105 कपल सदस्यों के साथ क्लब की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. खास बात यह रही कि जहां आमतौर पर साल में 12 कार्यक्रम होते हैं, वहीं इस बार 18 सफल आयोजन कर क्लब ने अपनी ऊर्जा और सक्रियता साबित की है.संस्थापक अध्यक्ष प्रीतम गोयल ने इस मौके पर भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि क्लब को और ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य है. साथ ही उन्होंने सीमित सीटों के साथ नई सदस्यता शुरू करने की घोषणा भी की.