पुणे, 22 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) महर्षि गौतम गुर्जर गौड़ सेवा संस्था, पुणे की ओर से गुरुवार 19 मार्च 2026 को शुक्रवार पेठ स्थित जयराज भवन में महर्षि गौतम जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर स्थानीय सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, रामेेशर जोशी, सीए किसन गोपाल जोशी, सीए सत्यनारायण चौबे, प्रांतीय महामंत्री मनोज पंचारिया, राजेश जोशी और गोपाल जोशी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शर्मिला जोशी, सरिता पंचारिया, रत्नप्रभा श्रोती, प्रियंका तिवाड़ी और सुरेखा तिवाड़ी ने भजनों के माध्यम से भक्ति का माहौल बनाया. कार्यक्रम में समाज के चौबे परिवार की तीन पीढ़ियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर विशेष सम्मान किया गया. इसमें सीए सत्यनारायण चौबे, गोविंद चौबे और कुमार अथर्व गोविंद चौबे का सम्मान ओमप्रकाश उपाध्याय और रामेेशर जोशी द्वारा किया गया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया, जिसमें हरीश नवीनचंद्र नाबरिया को अध्यक्ष और इंदिरा प्रकाशचंद्र उपाध्याय को महिला सभा की अध्यक्षा चुना गया.महर्षि गौतम की प्रतिमा को इस वर्ष विशेष रूप से 30 किलोग्राम अंगूर और 25 किलोग्राम आम से सजाया गया, जिसकी व्यवस्था संतोष उपाध्याय द्वारा की गई. इस भव्य आयोजन में संभाजीनगर से संदीप जोशी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे. साथ ही राजस्थानी छः न्याति विप्र मंडल के अध्यक्ष रामभाऊ पारीक, सारस्वत समाज के दीपक शर्मा, दाधीच समाज के नंदकिशोर दायमा, हिंदू महासभा पुणे शहर के अध्यक्ष मनोज तारे, मुरलीधर खंडेलवाल, और चेतन साकी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे.कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पंचारिया, राजेश जोशी, गोपाल जोशी, आनंद शिवाल, विमल जोशी, अशोककुमार जोशी, और ऋषि उपाध्याय का विशेष योगदान रहा.यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और ज्ञान के प्रसार का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया.
बच्चों को जंक फूड से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर
समाज के विभिन्न सदस्यों ने ज्ञानवर्धक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए. सुंदरनारायण जोशी ने बचत और खर्च के संतुलन, आवश्यकताओं की पहचान, मेडिक्लेम, इंश्योरेंस और एसआईपी जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. अनूप तिवाड़ी ने महर्षि गौतम द्वारा रचित न्यायशास्त्र, जयंती का महत्व, हिंदू त्यौहारों की परंपरा, उनके समय और पूर्णिमा-अमावस्या के जीवन पर प्रभाव को विस्तार से समझाया. डॉ. श्रिया लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बच्चों को जंक फूड से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. वहीं मास्टर आरिश पराग जोशी ने महर्षि गौतम के जीवन और उनके योगदान पर प्रभावशाली जानकारी प्रस्तुत की.