पुणे, 22 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे के लियो क्लब द्वारा आयोजित फायरबॉल सीजन 24 अंतरमहाविद्यालयीन एवं अंतर-कॉर्पोरेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का छठा दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ बेहद रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ. सभी टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को उच्च स्तर का बास्केटबॉल देखने को मिला. पहले मुकाबले में सीओईपी ने एनएलसी को एकतरफा मुकाबले में 5628 से हराया. टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मध्यांतर तक 2809 की बढ़त हासिल कर ली थी. तामची माजी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मैच में एमआईटी-एडीटी ने वीआईटी को 5442 से मात दी. मध्यांतर तक 2621 से आगे रहने वाली एमआईटी- एडीटी ने दूसरे हाफ में भी अपनी लय बरकरार रखी. इस मुकाबले में ऋषिक पोल को श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. तीसरे मुकाबले में भारती विद्यापीठ इंजीनियरिंग ने पीवीजी को 4640 से हराया. यह मैच काफी करीबी रहा, जिसमें यश अलई ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई और श्रेष्ठ खिलाड़ी बने. दिन के अंतिम मुकाबले में पिक्ट ने नेस वाडिया को 3831 से हराया. क्रिश शेट्टी के शानदार खेल के चलते पिक्ट ने पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी. क्वार्टर फाइनल के इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने ऊर्जा, गति और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया. अब प्रतियोगिता सेमीफाइनल चरण में प्रवेश कर चुकी है, जहां और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है.