बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह काेमिला में पडुआ बाजार लेवल क्राॅसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हाे गई. इस हादसे में कम से कम 12 लाेगाें की माैत हाे गई और 20 अन्य घायल हाे गए. ट्नकर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. काेमिला सदर साउथ पुलिस स्टेशन के तहत ईपीजेड चाैकी के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैफुल इस्लाम ने बताया कि मरने वालाें में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे कुमिला सदर दक्षिण उपजिला के पडुआर बाजार लेवल क्राॅसिंग पर हुई.पुलिस और स्थानीय गवाहाें के अनुसार, ट्रेन मामून स्पेशल बस काे जंगल्या-कचुआ क्षेत्र में लगभग आधा किलाेमीटर उत्तर तक घसीटती हुई ले गई.
अधिकारियाें ने बताया कि हादसे के वक्त क्राॅसिंग पर काेई गेटमैन माैजूद नहीं था.सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम ने कहा कि 5 लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई. हाॅस्पिटल के सूत्राें ने बाद में पुष्टि की कि मरने वालाें की संख्या बढ़कर 12 हाे गई, जिनमें 7 पुरुष, 3 महिलाएं और दाे बच्चे शामिल हैं.शुरू में 18 घायल यात्रियाें काे हाॅस्पिटल ले जाया गया, जिनमें से 8 अभी भी भर्ती हैं. सुबह 8:15 बजे तक, ट्रेन एक्सीडेंट वाली जगह पर खड़ी थी और बस उसके आगे फंसी हुई थी. पुलिस, हाईवे पुलिस और फायर सर्विस के लाेगाें ने घायल यात्रियाें काे बचाया और उन्हें हाॅस्पिटल ले गए.बांग्लादेशी मीडिया ने पूर्वी जाेन के जनरल मैनेजर के हवाले से बताया कि बांग्लादेश रेलवे ने घटना की जांच के लिए दाे जांच कमेटियां बनाई हैं.