‌‘अमृताहुनी गोड' संगीत कार्यक म में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

माणिक वर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष प्रस्तुति

    24-Mar-2026
Total Views |

ngn hb


बाजीराव रोड, 23 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

प्रख्यात गायिका माणिक वर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष संगीत कार्यक्रम अमृताहूनी गोड के माध्यम से पुणे के रसिकों को एक सुरीली सौगात अनुभव करने को मिली. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर के 43वां स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा इस संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया. नू.म.वि. स्कूल और जूनियर कॉलेज के प्रांगण में माणिक वर्मा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत विशेष कार्यक्रम ने पूरे महोत्सव में चार चांद लगा दिए. इस प्रस्तुति में राणी वर्मा, वंदना गुप्ते, भारती आचरेकर, शैला दातार, सावनी दातार, नीलाक्षी पेंढारकर, दीपिका जोग, हृदया दातार और अस्मिता पांडे जैसे कलाकारों ने सहभाग लिया. कार्यक्रम के दौरान माणिक वर्मा के बचपन की यादों को ताजा करते हुए उनके संगीतमय सफर का भावपूर्ण चित्रण किया गया. इस संगीत सभा का समापन माणिक वर्मा द्वारा अमर किए गए सुप्रसिद्ध मराठी गीत ‌‘सावळाच रंग तुझा' के साथ हुआ, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.