मेरे पास ढाेंगी अशाेक खरात के सबसे ज़्यादा सबूत : फडणवीस

    24-Mar-2026
Total Views |
 

CM 
 
मैं सबूत दे सकता हूं कि काैन-काैन से विपक्षी पार्टी के नेता ढ़ाेंगी बाबा अशाेक खरात के पास जा रहे थे.मेरे पास सबसे ज़्यादा सबूत हैं, लेकिन यह पुलिस के पास है, यह पुलिस का काम है, अगर खरात से मिलने वालाें में से काेई भी इसमें शामिल है, ताे कार्रवाई हाेगी, लेकिन अगर हम सिर्फ इसलिए कार्रवाई करने लगे कि हम उनसे मिले थे, ताे सबकाे पता है कि किसी ने उन्हें 40 किलाेमीटर पानी की लाइन दी थी, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा.फडणवीस ने कहा कि ढ़ाेंगी बाबा मामले में हवा में बातें करने का काेई मतलब नहीं है. खरात मामला बहुत गंभीर है, हमने उस मामले का पर्दाफाश किया है. इस मामले में महिलाएं शर्म के मारे सामने नहीं आतीं, लेकिन पीड़ित महिलाओं के परिवाराें काे हिम्मत देकर उन्हें आगे लाने की काेशिश की जा रही है.
 
कुछ महिलाएं इस परप्रतिक्रिया दे रही हैं. मैंने डीजीपी काे मामले काे देखने का निर्देश दिया है, वे इन सभी मामलाें पर नज़र रख रहे हैं.एसआईटी और नासिक उझ मिलकर यह काम पूरा कर रहे हैं. इस मामले में किसी का साथ नहीं दिया जाएगा.फडणवीस ने कहा कि खरात केस काे राजनीतिक रंग देने की काेशिश हाे रही है. अगर किसी के पास काेई सबूत है ताे वाे ज़रूर लाए और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.लेकिन हमें हर चीज़ काे बेवजह राजनीतिक ंग देने की काेशिश नहीं करनी चाहिए. सरकार और पुलिस काे जाे करना है वाे करेगी और सख्त एक्शन लेगी. फाेटाे किसी की भी हाे सकती है, लेकिन जिस मंत्री ने कैबिनेट मीटिंग बुलाकर 40 किलाेमीटर की पाइपलाइन माेड़कर अशाेक खरात के संगठन काे पानी दिया, उस पर विपक्ष चुप क्याें है? सिर्फ फाेटाे के आधार पर राजनीति करने वाले इस पाॅलिसी डिसीजन पर चुप क्याें हैं?