फायरबॉल सीजन 24 का ग्रैंड फिनाले संपन्न

रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन : कई गणमान्य रहे उपस्थित

    24-Mar-2026
Total Views |

bfsb
पुणे, 23 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे के लियो क्लब (प्राइम) द्वारा आयोजित फायरबॉल सीजन 24 का दसवां और अंतिम दिन जोश, रोमांच और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ. सुबह के सेमीफाइनल से लेकर शाम के फाइनल मुकाबलों तक दर्शकों को शानदार खेल का अनुभव मिला. पहले सेमीफाइनल में बीवीपी एलुमनी ने इन्फोसिस को 5945 से हराकर फाइनल में जगह बनाई्‌‍. आश्रय काकरू को चतझ चुना गया. दूसरे सेमीफाइनल में डेकैथलॉन ने सीबी को रोमांचक मुकाबले में 4342 से हराया, जिसमें अभिजीत सिंह ने चतझ का खिताब जीता. महिला वर्ग के फाइनल में एसकेपी ने फ्लेम्स को 4329 से हराया. नेहा शिंदोरे को शानदार प्रदर्शन के लिए चतझ दिया गया. वहीं इन्फोसिस ए और इन्फोसिस बी के बीच हुए करीबी मुकाबले में इन्फोसिस ए ने 87 से जीत दर्ज की, जिसमें शिवांगी डांग एमवीपी रहीं. पुरुष वर्ग के फाइनल में बीवीपी एलुमनी ने डेकैथलॉन को 5348 से हराकर खिताब अपने नाम किया. माजिद रोड्डे को चतझ चुना गया. दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला एमआईटी-एडीटी और पीआईसीटी के बीच रहा, जहां अंतिम 6 सेकंड में 3-पॉइंटर के साथ एमआईटी-एडीटी ने 6665 से जीत हासिल की. वेदांत हिरुलकर को चतझ घोषित किया गया. समापन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विजेताओं को सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया.