प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने रविवार शाम काे अपने आधिकारिक आवास ‘7 लाेक कल्याण मार्ग’ पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मिडिल-ईस्ट की माैजूदा स्थिति काे देखते हुए पेट्राेलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्राें से संबंधित स्थिति की समीक्षा की गई. इस दाैरान पीएम माेदी ने कहा कि देश में तेल, गैस, खाद समेत सभी जरूरी चीजाें की आपूर्ति कनर्बाध बनाए रखा जाए. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केमिकल एंड फर्टिलाइजर और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, पेट्राेलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी माैजूद रहे.पीएम माेदी ने बताया कि मिडिल-ईस्ट में बिगड़ते हालात पर सरकार की बारीक नजर है और तेल, गैस, खाद की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए पहले से ही सक्रिय कदम उठा रही है.