महर्षि गाैतम गुर्जर गाैड़ सेवा संस्था, पुणे की ओर से गुरुवार 19 मार्च 2026 काे शुक्रवार पेठ स्थित जयराज भवन में महर्षि गाैतम जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर स्थानीय सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, रामेश्वर जाेशी, सीए किसन गाेपाल जाेशी, सीए सत्यनारायण चाैबे, प्रांतीय महामंत्री मनाेज पंचारिया, राजेश जाेशी और गाेपाल जाेशी उपस्थित रहे.कार्यक्रम के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयाेजन किया गया, जिसमें शर्मिला जाेशी, सरिता पंचारिया, रत्नप्रभा श्राेती, प्रियंका तिवाड़ी और सुरेखा तिवाड़ी ने भजनाें के माध्यम से भक्ति का माहाैल बनाया.कार्यक्रम में समाज के चाैबे परिवार की तीन पीढ़ियाें के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर विशेष सम्मान किया गया.इसमें सीए सत्यनारायण चाैबे, गाेविंद चाैबे और कुमार अथर्व गाेविंद चाैबे का सम्मान ओमप्रकाश उपाध्याय और रामेश्वर जाेशी द्वारा किया गया.
इस अवसर परसर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया, जिसमें हरीश नवीनचंद्र नाबरिया काे अध्यक्ष और इंदिरा प्रकाशचंद्र उपाध्याय काे महिला सभा की अध्यक्षा चुना गया.महर्षि गाैतम की प्रतिमा काे इस वर्ष विशेष रूप से 30 किलाेग्राम अंगूर और 25 किलाेग्राम आम से सजाया गया, जिसकी व्यवस्था संताेष उपाध्याय द्वारा की गई.इस भव्य आयाेजन में संभाजीनगर से संदीप जाेशी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे. साथ ही राजस्थानी छः न्याति विप्र मंडल के अध्यक्ष रामभाऊ पारीक, सारस्वत समाज के दीपक शर्मा, दाधीच समाज के नंदकिशाेर दायमा, हिंदू महासभा पुणे शहर के अध्यक्ष मनाेज तारे, मुरलीधर खंडेलवाल, और चेतन साकी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे.कार्यक्रम काे सफल बनाने में मनाेज पंचारिया, राजेश जाेशी, गाेपाल जाेशी, आनंद शिवाल, विमल जाेशी, अशाेककुमार जाेशी, और ऋषि उपाध्याय का विशेष याेगदान रहा.यह आयाेजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और ज्ञान के प्रसार का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया.