पुणे की अग्रणी पर्वताराेहण संस्था गिरिप्रेमी द्वारा फिर एक बार एवरेस्ट अभियान शुरु हाे रहा. इसके उपलक्ष्य में माउंट एवरेस्ट अभियान का ध्वज प्रदान समाराेह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर पुणे की महापाैर श्रीमती मंजूषा नागपुरे एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियाें के हाथाें भारत का तिरंगा, महाराष्ट्र का भगवा ध्वज और गिरिप्रेमी का ध्वज, अभियान के नेता और वरिष्ठ पर्वताराेहण विशेषज्ञ उमेश झिरपे और उनके दल काे साैंपा गया.इस गरिमामय कार्यक्रम में यशदा के महानिदेशक डाॅ. सुहास दिवसे, गंगाेत्री हाेम्स एंड हाॅलिडेज के निदेशक गणेश जाधव, गिरिप्रेमी की संस्थापक-अध्यक्षा श्रीमती उष:प्रभा पागे, संस्थापक आनंद पालंदे और संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जयंत तुलपुले उपस्थित थे. इस समाराेह में सैकड़ाें शुभचिंतकाें ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. गिरिप्रेमी का यह महत्वाकांक्षी एवरेस्ट अभियान तेनजिंग नाेर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता उमेश झिरपे के नेतृत्व में संपन्न हाेगा. उनके इस दल में विवेक शिवदे, निकुंज शाह, अखिल काटकर और मिहिर जाधव शामिल हैं.
यह अभियान भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान काे मजबूती प्रदान करने वाला है, जाे शारीरिक फिटनेस, मानसिक सक्षमता और सक्रिय जीवनशैली का संदेश देगा. साथ ही, हिमनदाें (ग्लेशियर्स) के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना इस अभियान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हाेगा. इसके लिए काठमांडू, बेस कैंप की ओर जानवाले मार्ग और एवरेस्ट बेस कैंप पर इन विषयाें से संबंधित विशेष प्रदर्शनियाें का आयाेजन किया जाएगा.उमेश झिरपे ने कहा, 2012 के बाद एक बार फिर गिरिप्रेमी ने एवरेस्ट का संकल्प लिया है. यहां केवल पर्वताराेहियाें की ही नहीं, बल्कि एक सक्षम पीढ़ी तैयार हाे रही है. यह अभियान केवल हमारा नहीं, बल्कि सबका है.गणेश जाधव, महापाैर मंजूषा नागपुरे और डाॅ. सुहास दिवसे ने पूरे दल काे सुरक्षित और सफल शिखर आराेहण के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन गिरिप्रेमी के वरुण भागवत और आशीष नावंधर ने किया. विवेक शिवदे ने आभार प्रदर्शन किया.