ईरान ने साेमवार काे चेतावनी दी है कि अगर उसके तट या द्वीपाें पर हमला हुआ, ताे वह फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें बिछा देगा. इससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है.अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की सख्त बयानबाजी और इजराइल के साथ बढ़ते सैन्य दबाव के बीच ईरान नसाफ कर दिया है कि अगर उसके तट या द्वीपाें पर हमला हुआ, ताे वह बड़ा कदम उठाएगा. ईरान के आक्रामक तेवर के बाद ट्रंप का बयान भी सामने आया है. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के बिजली संयंत्राें और ऊर्जा ढांचे पर पांच दिनाें तक किसी भी तरह का हमला नहीं करेंगे.वहीं इजराइल ने कहा कि ईरान खाेखली धमकी देना बंद करे. हमअमेरिका के साथ मिलकर बड़े हमले करेंगे.राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिका की ईरान के साथ सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसके बाद वह मिलिट्री काे ईरानी पाॅवर प्लांट और ऊर्जा ढांचाें के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले काे टालने का आदेश देंगे.
\उन्हाेंने दावा किया कि दाेनाें देशाें के बीच मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव काे पूरी तरह खत्म करने काे लेकर गंभीर वार्ता जारी है. वहीं, ईरान ने कहा किट्रंप के साथ काेई बातचीत नहीं हुई है. वह ईरान की चेतावनी के बाद पीछे हट गए हैं. ईरान ने कहा कि युद्ध लंबा खिंचा ताे इसके लिए अमेरिका और इजराइल जिम्मेदार हाेंगे. ईरान ने सीजफायर के लिए अब 3 नई शर्तें रखीं हैं. ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया अल मयादीन से कहा कि उनका देश पहले से तय याेजना के हिसाब से काम कर रहा है. ईरान की तीन नई शर्त- इलाके में माैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानाें काे बंद किया जाए, हाेर्मुज स्ट्रेट के लिए नए नियम बनाए जाएं और ईरान के खिलाफ माने जाने वाले मीडिया से जुड़े लाेगाें पर कार्रवाई की जाए और उनका प्रत्यर्पण किया जाए.शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, जग वसंत और पाइन गैस नाम के ये टैंकर U से निकलकर ईरान के तट के पास से गुजरते हुए आगे बढ़ रहे हैं.