महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीतने वाले हर्षवर्धन सदगीर ने साेमवार (23 मार्च) काे श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति के दर्शन और आरती की.इस अवसर पर उनके गुरु और वरिष्ठ पहलवान काका पवार भी उपस्थित थे.श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सदगीर का सम्मान किया गया. इस दाैरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, काेषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सुवर्णयुग तरुण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में माैजूद रहे.