जेल से रिहाई के बाद साेनम वांगचुक लेह पहुंचे : लाेगाें ने किया भव्य स्वागत

    24-Mar-2026
Total Views |
 
 

ladkh 
 
साेनम वांगचुक जाेधपुर जेल से रिहाई के एक हफ्ते बाद रविवार सुबह लेह पहुंचे, जहां कुशाेक बकुला रिनपाेचे हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लाेगाें ने गर्मजाेशी से स्वागत किया. इसके बाद उन्हें एनडीएस ग्राउंड में भव्य स्वागत समाराेह में शामिल किया गया, जहां स्थानीय लाेगाें और अधिकारियाें ने उन्हें सम्मानित किया. बता दें कि केंद्र ने 14 मार्च काे वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (एनएसए) हटाया था.साेनम वांगचुक ने अपने स्वागत काे यादगार बताते हुए कहा कि लाेगाें की यह भागीदारी और उत्साह उन्हें हमेशा प्रेरित करेगा. समाराेह में क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के विषयाें पर चर्चाभी हुई.
 
वांगचुक काे 14 मार्च काे जाेधपुर जेल से रिहा किया गया था. उनकी रिहाई के दाे दिन बाद साेलह मार्च काे लद्दाख के लेह व कारगिल जिलाें में राज्य दर्ज, संविधान की छठी अनुसूची जैसे मुद्दाें काे लेकर पीस रैलियाें में भारी भीड़ उमड़ी थी.वांगचुक की हिरासत लेह में हुए उन विराेध प्रदर्शनाें के सिलसिले में थी, जिन्हाेंने पिछले सितंबर में इस क्षेत्र काे हिलाकर रख दिया था.इसके बाद वांगचुक काे हिरासत में लिया गया और एनएसए के तहत राजस्थान की जाेधपुर जेल में डाल दिया गया. सरकार ने कहा कि हिंसक विराेध प्रदर्शनाें के बाद सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांगचुक काे हिरासत में लिया गया था.