मगरपट्टा में मुठा नहर टूटी, सड़काें पर पानी भरा

    24-Mar-2026
Total Views |
 

mula 
 
मगरपट्टा सिटी के पीछे खड़कवासला बांध से दाैंड की ओर जाने वाली नई मुठा नहर टूटने की घटना सामने आई है. इससे लाखाें लीटर पानी तेजी से रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे मगरपट्टा और हड़पसर क्षेत्र में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई.इस बीच सिंचाई विभाग ने नहर में पानी छाेड़ना बंद करने के बाद चार से पांच घंटे में यह रिसाव नियंत्रित किया.तब तक लाखाें लीटर पानी बह चुका था तथा इलाके की सड़काें पर पूरी तरह पानी भर गया.पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क पर खड़े कई वाहन बह गए. इस घटना से क्षेत्र में भारी यातायात जाम लग गया और नागरिकाें में भय का माहाैल बन गया. नहर टूटने से बड़े पैमाने पर मलबा भी बहकर आया है. कई स्थानाें पर पार्किंग क्षेत्राें में पानी भर गया है. नहर टूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. नहर किस कारण से टूटी, इसकी जांच की मांग नगरसेविका हेमलता मगर, सुरेखा कवडे और प्रशांत तुपे ने साेमवार काे जीबी में उठाई.
 
नहर बंद करने के लिए जल संसाधन विभाग काे सूचित किया गया है. मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ऐसी जानकारी अधिकारियाें ने दी. शहर से गुजरने वाली नहर की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश महापाैर मंजूषा नागपुरे ने दिए.एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है और एक ही मार्ग पर यातायात चालू हाेने से लगभग दाे किलाेमीटर तक वाहनाें की कतार लग गई हैखड़कवासला प्राेजे्नट कार्यकारी अभियंता किरण देशमुख ने बताया कि शिंदे बस्ती क्षेत्र में नए दाहिने मुठा नहर में बड़ा रिसाव हाेने के कारण लगभग 20 एमएलडी पानी बर्बाद हाे गया. इस नहर की मरम्मत का काम पूरा करने में कम से कम तीन से चार दिन का समय लगेगा. नहर किस कारण से टूटी, इसकी जानकारी जुटाने का काम जारी है.
घटना के बाद खड़कवासला बांध से नहर में छाेड़ा जाने वाला पानी तुरंत बंद कर दिया गया.