‘अमृताहुनी गाेड’ संगीत कार्यक म में श्राेता हुए मंत्रमुग्ध

    24-Mar-2026
Total Views |
 
 

music 
 
प्रख्यात गायिका माणिक वर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयाेजित विशेष संगीत कार्यक्रम अमृताहूनी गाेड के माध्यम से पुणे के रसिकाें काे एक सुरीली साैगात अनुभव करने काे मिली. कलाकाराें ने एक से बढ़कर एक गीताें की प्रस्तुति देकर श्राेताओं काे मंत्रमुग्ध कर दिया.श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर के 43वां स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा इस संगीत महाेत्सव का आयाेजन किया गयानू.म.वि. स्कूल और जूनियर काॅलेज के प्रांगण में माणिक वर्मा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत विशेष कार्यक्रम ने पूरे महाेत्सव में चार चांद लगा दिए. इस प्रस्तुति में राणी वर्मा, वंदना गुप्ते, भारती आचरेकर, शैला दातार, सावनी दातार, नीलाक्षी पेंढारकर, दीपिका जाेग, हृदया दातार और अस्मिता पांडे जैसे कलाकाराें ने सहभाग लिया.कार्यक्रम के दाैरान माणिक वर्मा के बचपन की यादाें काे ताजा करते हुए उनके संगीतमय सफर का भावपूर्ण चित्रण किया गया. इस संगीत सभा का समापन माणिक वर्मा द्वारा अमर किए गए सुप्रसिद्ध मराठी गीत ‘सावळाच रंग तुझा’ के साथ हुआ, जिससे पूरा सभागार तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.