नाना राव कानपुर के माॅल राेड पर स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक और मनाेरम पार्क है, जिसे पहले मेमाेरियल वेल गार्डन कहा जाता था. स्वतंत्रता के बाद, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक नाना साहब पेशवा के सम्मान में इसका नाम बदला गया. यह स्थान अब सुबह शाम की सैर, याेगा और फुर्सत के पलाें के लिए प्रसिद्ध है. यहां कई स्वतंत्रता सेनिानयाें की प्रतिमाएं माैजूद हैं.